फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री में उत्तराखंड पुलिस ने जीता सिल्वर मेडल

Thu, 21 Apr 2016 12:30 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, हल्द्वानी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ में चल रही ऑल इंडिया पुलिस, पुलिस क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में उत्तराखंड पुलिस ने टीम चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीता। जबकि व्यक्ति स्पर्धा में उत्तराखंड पुलिस के ही मुकेश रावत ने कांस्य पदक हासिल किया।
विज्ञापन


लखनऊ में आयोजित ऑल इंडिया चैंपियनशिप में उत्तराखंड पुलिस के मुकेश रावत, सुनील कुमार, लाल सिंह और राजेश कुमार
की टीम ने सिल्वर मेडल जीता। मुकेश रावत मसूरी, सुनील कुमार हरिद्वार, लाल सिंह पिथौरागढ़ और राजेश कुमार देहरादून के
रहने वाले हैं।

जबकि व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्तराखंड पुलिस के ही मुकेश रावत ने कांस्य पदक जीता। उन्होंने 12 किमी की रेस 37 मिनट 12 सेकेंड में पूरी की। टीम के मुकेश रावत ने बताया कि महाराणा स्पोर्ट्स कॉलेज में उनकी पूरी टीम प्रेक्टिस करती है। टीम के कोच अनूप बिष्ट और मैनेजर इंस्पेक्टर जीतेंद्र पाठक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें