फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Year Ender 2023: इन बड़ी घटनाओं ने फैलाई सनसनी, आतंकी कनेक्शन से भी सुर्खियों में रहा ऊधमसिंह नगर

Fri, 29 Dec 2023 01:49 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

साल 2023 खत्म होने में कुछ ही दिन बचे  हैं। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में 2023 की शुरुआत से लेकर साल खत्म होने तक कुछ ना कुछ ऐसा होता रहा जो सुर्खियों में बना रहा। आइए खबर में जानते है इन घटनाओं के बारे में...
विज्ञापन
इन बड़ी घटनाओं ने फैलाई सनसनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरते साल 2023 में ऊधम सिंह नगर कई बड़ी आपराधिक घटनाओं के कारण चर्चाओं में रहा। अंधविश्वास और रंजिश के चलते जहां एक ओर कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, वहीं बेखौफ बदमाश लूट और गोलीबारी के कारण पुलिस के लिए सिर दर्द बने रहे। इतना ही नहीं जिले के आतंकवाद और खालिस्तान से भी तार जुड़े। काशीपुर में नवंबर के बाद अपराधियों ने इस तरह का रवैया अपनाया कि ताबड़तोड़ घटनाओं ने पुलिस की नींद ही उड़ा कर रख दी।  

विज्ञापन


05 जून: रात के समय केलाखेड़ा के रंपुरा काजी में रहने वाली महिला जोगेंद्रो बाई और गुरमीत की हत्या करने के बाद उनके टुकड़े कर शव को नदी में बहा दिया गया था। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। हत्या के बाद आरोपियों ने बेहद इत्मीनान से दोनों शवों के टुकड़े किए थे। 

27 जुलाई: पुलिस ने किच्छा के प्रतापपुर क्षेत्र से एक सिरफिरे व्यक्ति संतोष को गिरफ्तार किया था। संतोष ने विवाद के बाद पत्नी की हत्या कर शव को तीन महीने पहले सिडकुल रोड किनारे दफना दिया था। इसके बाद ससुरालियों से झूठ बोलकर नाबालिग साली से जबरन शादी कर उसका शारीरिक उत्पीड़न किया था। आरोपी के बेटे ने राज से पर्दा उठाया था।
विज्ञापन


03 अगस्त: आधी रात को ट्रांजिट कैंप के वार्ड नंबर सात शिवनगर में घर पर सो रहे संजय और उनकी पत्नी सोनाली की घर में घुसकर कांपा से नृशंस हत्या कर दी गई। इस घटना से क्षेत्र सिहर उठा था। पुलिस ने महिला के एकतरफा प्यार में दंपती की हत्या करने वाले सिरफिरे जगदीश उर्फ राजकमल को छह दिन बाद गिरफ्तार किया था।  

25 नवंबर: काशीपुर के लक्ष्मीपुर पट्टी क्षेत्र में अलीहसन पर अपनी दो बेटियों को पीट-पीट कर मार डालने का आरोप लगा। अली का दावा था कि बेटियों पर ऊपरी हवा का साया था। 25 नवंबर की सुबह दोनों बेटियों के शव घर में पड़े मिले। पुलिस ने अली हसन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

ये पढ़ें- Year Ender 2023: उत्तराखंड को कई गम दे गया ये साल, इन हादसों से खूब रोया 'पहाड़'; विदेश तक हुआ दर्द का एहसास
 

आतंकी कनेक्शन
जनवरी : साल की शुरुआत में दिल्ली की स्पेशल सेल ने जगजीत उर्फ जग्गा और नौशाद को जहांगीरपुरी क्षेत्र से असलहों और ग्रेनेड बम के साथ गिरफ्तार किया था। गूलरभोज के कोपा कृपाली के रहने वाले जग्गा की गिरफ्तारी के बाद जिला पुलिस भी अलर्ट में आ गई थी। जगजीत ने वर्ष 2018 में पंतनगर के एक टैक्सी चालक की हत्या की थी और पैरोल से भागा था। इसके बाद पुलिस ने जिले में जग्गा के कनेक्शन खंगाले थे।  

अक्तूबर : दिल्ली की स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए आतंकी शाहनवाज आलम और रिजवान ने दो साल पहले पुलभट्टा के सिरौलीकलां में किराए पर कमरा लेने की बात कबूली थी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने जांच की तो आतंकियाें के चार दिन किराए पर रहने की बात सच निकली थी। पाइप बम परीक्षण की भी चर्चा हुई थी लेकिन यह बात झूठी साबित हुई।
 
विज्ञापन

ये मामले भी रहे चर्चा में 
16 अक्तूबर : पुलभट्टा के सिरौलीकला में पुलिस ने अवैध मदरसा पकड़ा था। इस मदरसे से 24 बच्चों का रेस्क्यू किया गया था, जिसमें 22 लड़कियां शामिल थीं। पुलिस ने मदरसा सील कर दिया था और पहले संचालक की पत्नी व फिर संचालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अवैध मदरसा का मामला प्रदेश में चर्चा के केंद्र में था।

18 दिसंबर : रामनगर रोड स्थित चामुंडा परिसर से अपराधी एसबीआई का एटीएम उखाड़ कर ले गए। इस बड़ी घटना को लेकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी स्थानीय पुलिस पर लगातार दबाव बनाए हुए थे। पुलिस ने आठ दिन बाद मंगलवार को इस घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था।  

24 दिसंबर : ग्राम अजीतपुर में खनन सामग्री से भरे वाहनों की गांव के बीच से आवाजाही के विरोध में अजीतपुर के लोग धरना दे रहे थे। इससे नाराज होकर हमलावरों ने गांव में घुसकर रात में ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। इसमें चार लोग घायल हुए थे। घटना में घायल हुए चार आरोपियों का अभी भी इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें