फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand HC: ड्रोन से लिया हाईकोर्ट के लिए प्रस्तावित जमीन का जायजा, अधिकारियों ने इस बात से किया इंकार

Thu, 25 Jan 2024 10:34 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Uttarakhand High Court: गौलापार में उत्तराखंड हाईकोर्ट को वन विभाग से जल्द जमीन आवंटित हो सकती है। प्रशासन और वन विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गौलापार में हाईकोर्ट को वन विभाग से जल्द जमीन आवंटित हो सकती है। प्रशासन और वन विभाग ने इसकी कवायद शुरू कर दी है। बुधवार को टीम ने हाईकोर्ट के लिए प्रस्तावित जमीन और फ्रीज जोन की ड्रोन के जरिये वीडियोग्राफी कराई। अब यहां नए निर्माण कार्य तोड़ने की कवायद की जाएगी।

विज्ञापन


बुधवार को एसडीएम पारितोष वर्मा के नेतृत्व में राजस्व और वन विभाग की टीम गौलापार पहुंची। सूत्रों के अनुसार टीम ने हाईकोर्ट के लिए प्रस्तावित भूमि के ऊपर ड्रोन उड़ाकर उसका मैप बनवाया। उधर बागजाला और फ्रीज क्षेत्र में भी ड्रोन से वीडियोग्राफी कराई गई। टीम यहां तीन घंटे से अधिक समय तक रही। सूत्रों के अनुसार, बागजाला क्षेत्र में नए बन रहे अतिक्रमण को तोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Kumaon Weather: कुमाऊं में हाड़ कंपाने वाली ठंड, जगह-जगह जल रहे अलाव; जानें पहाड़ों में कब शुरू होगी बर्फबारी

विज्ञापन

नए निर्माण को देखने के लिए लगातार ड्रोन से निगरानी की जाएगी। हालांकि इस संबंध में अधिकारियों ने कुछ भी बताने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें