फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हल्द्वानी में आज बदला रहेगा रूट प्लान, बड़े वाहनों का डायवर्जन, छोटे वाहन यहां से गुजरेंगे

Wed, 03 Jan 2024 02:29 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में नगर कीर्तन के चलते नैनीताल रोड का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। अगर आप कहीं जा रहे हैं तो शहर का ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें।
विज्ञापन
हल्द्वानी में आज बदला रहेगा रूट प्लान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर कीर्तन के चलते नैनीताल रोड का ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। अगर आप कहीं जा रहे हैं तो शहर का ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें। इस दौरान शहर में किसी भी तरह के बड़े वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी रहेगी। बुधवार सुबह नौ बजे से रूट डायवर्जन प्लान लागू होगा जो कीर्तन की समाप्ति तक जारी रहेगा। 
विज्ञापन


बड़े वाहनों का डायवर्जन 
  • रामपुर रोड से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त बड़े वाहनों को पंचायतघर/शीतल होटल/टीपी नगर तिराहे होते हुए तीनपानी तिराहे से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। 
  • बरेली रोड से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को तीनपानी तिराहे से गौला बाईपास होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। 
  • कालाढूंगी की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को लालडांठ तिराहे से होते हुए पनचक्की से हाईडिल/कॉलटैक्स तिराहे होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जाएगा। 
  • भीमताल/नैनीताल की ओर से आने वाले एवं कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले समस्त बड़े वाहन कॉलटैक्स/हाईडिल तिराहे से डायवर्ट कर पनचक्की तिराहे से लालडांठ बाईपास होते हुए कालाढूंगी रोड में भेजा जाएगा। 
  • भीमताल/नैनीताल रोड की ओर से आने वाले समस्त बड़े वाहनों को नारीमन तिराहे से  गौला बाईपास से बरेली रोड की ओर भेजा जायेगा एवं रामपुर रोड की ओर जाने वाले शेष वाहनों को मंडी बाईपास से टीपी नगर तिराहे होते हुए रामपुर रोड को भेजा जाएगा। 
  • गौलापुल/रेलवे क्रॉसिंग से शहर के अंदर बड़े वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
रोडवेज बसों एवं निजी बसों के लिए रूट प्लान
  • रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से बरेली रोड/रामपुर रोड की ओर जाने वाली समस्त रोडवेज बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौला बाईपास से भेजा जायेगा। नगर कीर्तन के केमू स्टेशन से आगे जाने पर रोडवेज स्टेशन से निकलने वाली समस्त बसों को वर्कशॉप लाइन होते तिकोनिया चौराहे से भेजा जाएगा। 
  • रोडवेज स्टेशन हल्द्वानी से कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाली रोडवेज बसों को केमू स्टेशन से तिकोनिया होते हुए हाइडिल तिराहे से नैनीताल रोड से डायवर्ट कर पनचक्की होते हुए लालडांठ से कालाढूंगी रोड की ओर भेजा जायेगा। नगर कीर्तन के तिकोनिया से केमू स्टेशन के मध्य होने पर समस्त रोडवेज बसें रोडवेज पश्चिमी गेट से अपने गंतव्य को जाएंगी। 
  • केमू स्टेशन से पर्वतीय क्षेत्र को जाने वाली केमू बसों को वर्कशॉप लाइन होते तिकोनिया चौराहे से गंतव्य को भेजा जाएगा। नगर कीर्तन के तिकोनिया से केमू स्टेशन के मध्य होने पर समस्त केमू की बसों को केमू स्टेशन से ताज चौराहा होते हुए गौला बाईपास से भेजा जाएगा। 
  • इंटरसिटी बसें नैनीताल बैंक तिराहे होते हुए अर्बन बैंक तिराहे से अपने गंतव्य को जाएंगी।
  • सिडकुल/अन्य निजी बसें गांधी इंटर कॉलेज/हाईडिल गेट तिराहा/आईटीआई तिराहे से डायवर्ट होकर अपने गंतव्य को जाएंगी। 
छोटे वाहन यहां से गुजरेंगे 
  • बरेली रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को तीनपानी तिराहे से डायवर्ट कर गौला बाईपास से काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा। शेष छोटे वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर गांधी इंटर कालेज तिराहे से डायवर्ट कर एफटीआई रोड से मुखानी चौराहे को भेजा जाएगा।  
  • रामपुर रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर आईटीआई तिराहा से डायवर्ट कर मुखानी चौराहा/नवाबी रोड तिराहा होते हुए पनचक्की तिराहे से हाइडिल तिराहे/कालटैक्स तिराहे से नैनीताल रोड/भीमताल रोड की ओर भेजा जाएगा।
  • कालाढूगी रोड की ओर से आने वाले एवं पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को आवश्यकता पड़ने पर मुखानी चौराहा / नवाबी रोड तिराहे से कुल्यालपुरा चौराहा होते हुए /अर्बन बैंक तिराहा से नैनीताल कोऑपरेटिव बैंक तिराहा से नैनीताल रोड/पनचक्की तिराहे से कॉलटैक्स तिराहे/हाईडिल तिराहा होते हुए नैनीताल रोड की ओर भेजा जाएगा। 
  • नैनीताल रोड की ओर से आने वाले एवं बरेली रोड की ओर जाने वाले समस्त छोटे वाहनों को नारीमन तिराहा काठगोदाम से गौला बाईपास होते हुए तीनपानी बरेली रोड की ओर भेजा जाएगा। 
  • रामपुर रोड / कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहनों को कॉलटैक्स तिराहे / हाइडिल तिराहे से पनचक्की मुखानी चौराहा / लालडॉठ तिराहे की ओर भेजा जाएगा। 
  • नगर कीर्तन का मार्ग ओके होटल चौराहा से तिकोनिया तक मुख्य मार्ग के दाहिनी ओर रहेगा। नगर कीर्तन ओके होटल चौराहा से तिकोनिया चौराहा मध्य होने पर समस्त वाहनों को तिकोनिया चौराहा से वर्कशॉप लाइन होते हुए प्रेम टाकिज की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें