फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Operation Black market: कबाड़ी की दुकानों में चला ऑपरेशन ब्लैक मार्केट, 76 दुकानदारों के चालान

Sat, 03 Feb 2024 05:30 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

हल्द्वानी में चोरी का माल खरीदने के शिकायत पर पुलिस ने ऑपरेशन ब्लैक मार्केट चलाया। इस दौरान नैनीताल में संचालित कबाड़, गैराज और मोटर मैकेनिकों की दुकानों पर चेकिंग की गई। कमियां पाए जाने पर पुलिस ने 76 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। 
विज्ञापन
Operation Black market - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में चोरी का माल खरीदने के शिकायत पर पुलिस ने ऑपरेशन ब्लैक मार्केट चलाया। इस दौरान नैनीताल जिले में संचालित कबाड़, गैराज और मोटर मैकेनिकों की दुकानों पर चेकिंग की गई। कमियां पाए जाने पर पुलिस ने 76 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे। साथ ही किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि न करने की हिदायत भी दी।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर नैनीताल जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस ने ऑपरेशन ब्लैक मार्केट चलाकर सख्ती के साथ पुराने सामान की खरीद-फरोख्त करने वाले कबाड़ी, मोटर गैराज आदि पर चेकिंग की। इस दौरान कई जगहों पर पुलिस को वहां के कर्मचारियों के न तो सत्यापन मिले और न ही माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े पुख्ता दस्तावेज।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Fruad: इनकम टैक्स विभाग में नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी करने का आरोप, देता था फर्जी नियुक्ति पत्र; केस दर्ज

इसके चलते नैनीताल, हल्द्वानी, मुखानी, काठगोदाम, बनभूलपुरा, कालाढूंगी, भीमताल, रामनगर, मुक्तेश्वर और खन्स्यू सहित अन्य क्षेत्रों में पुलिस ने 76 दुकानदारों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें