फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातम में बदला नए साल का जश्न: गहरी खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत कई घायल, परिजनों में मची चीख पुकार

Mon, 01 Jan 2024 02:35 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नए साल का जश्न मनाने के लिए लखनऊ से मुनस्यारी जा रहे पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक महिला पर्यटक की मौत हो गई जबकि पांच पर्यटक घायल हो गए हैं। 
विज्ञापन
road accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल का जश्न मनाने मुनस्यारी जा रहे लखनऊ के पर्यटकों की कार मदकोट के समीप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दुर्घटना में एक महिला पर्यटक की मौत हो गई जबकि पांच पर्यटक घायल हो गए। पांचों को 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन

 
रविवार रात लगभग 11:50 बजे मुनस्यारी को जा रही एक कार यूपी-32 एनवी-0480 क्रेटा फगुवा मदकोट के पास तीव्र मोड़ में दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण खाई में गिर गई। 112 नंबर से मुनस्यारी पुलिस को दुर्घटना की सूचना दी गई। सूचना मिलने के बाद मुनस्यारी पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक महिला पर्यटक प्रतिमा कुबाहा (28) निवासी लखनऊ की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि पांच पर्यटक आस्था अवस्थी (23), आकांक्षा (24), सबिता (24), प्रिया (29) और अनुराग निवासी लखनऊ घायल हो गए।

ये पढ़ें- Uttarakhand: नए साल के पहले दिन हजारों लोग बेबस, रोडवेज समेत केमू बसों की हड़ताल शुरू, यहां-वहां भटक रहे यात्री
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी घायल पर्यटकों को रात में ही पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस से उपचार के लिए पिथौरागढ़ भेजा। पुलिस ने हादसे की सूचना मृतका के परिजनों को दे दी है। मुनस्यारी थाना पुलिस के अनुसार अभी तक मृतका के परिजन नहीं पहुचे हैं उनके पहुंचने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें