हरीश रावत ने जताई चिंता
हल्द्वानी में आगजनी और हिंसा की घटना पर पूर्व सीएम हरीश रावत ने चिंता व्यक्त की है। हरीश रावत ने कहा कि हल्द्वानी हमेशा से प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक रहा है, वहां पर ऐसी घटना का होना दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे में अगर शांत हल्द्वानी उबाल मार रहा है तो फिर यह गहन चिंता का विषय है। हरीश रावत ने सभी लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की है।
हल्द्वानी हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह का बयान
हल्द्वानी हिंसा पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी को भी अपने हाथ में कानून लेना का अधिकार नहीं है चाहे धार्मिक स्थिति हो या कोई और कारण हो। उत्तराखंड में अगर कोई कानून हाथ में लेगा तो धामी सरकार ने उससे निपटने की तैयारी भी कर ली है।
हल्द्वानी हिंसा पर बोली मुख्य सचिव राधा रतूड़ी
उत्तराखंड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कहा- हम लोग पहले पूरी स्थिति को अच्छे से अध्ययन करेंगे और फिर उसके क्या लीगल बिंदु है वो देखेंगे, सरकार के खिलाफ कोई भी कार्रवाई होगी तो जो भी उसमें दोषी होंगे उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हम स्थिति का पूरा अध्ययन करने के बाद सीएम को विस्तृत जानकारी देंगे। दंगाइयों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।
हल्द्वानी हिंसा पर बोले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य
हल्द्वानी हिंसा पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यह मामला चिंताजनक है, लेकिन राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन स्थिति को संभाल लेगा। सरकार वहां सक्षम है और इस मामले को जल्द ही अंडर कंट्रोल कर लिया जाएगा।