फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Morning News: 'काल' बनकर आया तेज रफ्तार डंपर...ले ली ननद-भाभी की जान, पंखे पर लटका मिला महिला का शव; पढ़ें खबर

Fri, 23 Aug 2024 07:20 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

टनकपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आए डंपर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ननद-भाभी की मौत हो गई। काशीपुर में एक महिला अधिवक्ता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। पढ़िए कुमाऊं की खबरें
विज्ञापन
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1-टनकपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार से आए डंपर ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार ननद-भाभी की मौत हो गई जबकि बाइक चालक भाई और उसका बेटा घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन

'काल' बनकर आया डंपर: पीछे से बाइक को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में ननद- भाभी ने एक साथ तोड़ा दम

2- काशीपुर में एक महिला अधिवक्ता ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने पुलिस को मृतका द्वारा लिखा सुसाइड नोट दिया। बताया जाता है कि सुसाइड नोट में मृतका ने मानसिक रूप से परेशान होने का जिक्र किया है। उधर घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

Suicide Case: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला अधिवक्ता ने लगाई फांसी...मौत, जानें सुसाइड नोट में क्या लिखा

3- हल्द्वानी के मंगलपड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आ रहीं 101 दुकानों को तोड़ने संबंधी नोटिस मिलने से व्यापारियों में आक्रोश है। गुस्साए व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को नगर निगम में प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र आदेश वापस नहीं लेने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

Nainital News: मंगलपड़ाव से रोडवेज स्टेशन तक दुकानें तोड़ने के नोटिस से आक्रोश, प्रदर्शन किया

4- सालों से धारचूला, मुनस्यारी और डीडीहाट के कई गांवों के बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं हर रोज खतरे के बीच गरारी से नदियों को पार करते हैं। अब लोनिवि लोगों की इस गंभीर समस्या का समाधान करेगा। इसकी कवायद शुरू हो गई है। डीडीहाट, धारचूला में नदियों में स्थापित गरारी की जगह अब झूलापुल बनेंगे, इसकी डीपीआर जल्द तैयार होगी।
Pithoragarh News: डीडीहाट, धारचूला नदी पार करने के लिए बनेंगे झूला पुल, जल्द तैयार होगी डीपीआर

5- Rudrapur News: किच्छा के लालपुर में फिटनेस सेंटर पर वाहनों की फिटनेस की निर्भरता खत्म करने और सरकारी सिस्टम में व्यवस्था शुरू होने पर ट्रांसपोर्टरों ने जुलूस निकाला।
Rudrapur Protest: ट्रांसपोर्टरों ने निकाला जुलूस, ARTO कार्यालय में किया प्रदर्शन; उत्पीड़न का लगाया आरोप

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें