2- देश और प्रदेश में विशिष्ट पहचान रखने वाली पिथौरागढ़ की हिलजात्रा को यूनेस्को की धरोहर में शामिल कराने की कोशिश शुरू हुई है। संस्कृति विभाग अल्मोड़ा ने धार्मिक संस्कृति के साथ ही मुखौटा संस्कृति को सहेजे कुमौड़, सतगढ़, देवलथल सहित अन्य जगहों पर आयोजित होने वाली समृद्ध हिलजात्रा को संयुक्त राष्ट्र संघ के संगठन यूनेस्को की धरोहर में शामिल का दायित्व संभाला है, इसके तहत संस्कृति विभाग एक डाक्यूूमेंट्री को तैयार करेगा। इस कार्य के लिए जिला योजना से बजट मिलेगा।
Uttarakhand: पिथौरागढ़ की हिलजात्रा को मिलेगी वैश्विक पहचान, यूनेस्को की धरोहर में होगी शामिल; जानिए खासियत
3- दिनेशपुर में जंगल से सटे चंडीपुर गांव में जानवरों से फसल की सुरक्षा के लिए खेत में लगाए गए बिजली के तार में करंट आने से उसकी चपेट में आकर मामा-भांजे की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Uttarakhand: मामा-भांजा नहीं...जिगरी दोस्त की तरह रहते थे राजबिहारी और मनीपद, हर कोई घटना से स्तब्ध
4- गदरपुर में पुलिस ने घर में छापा मारकर 120 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम ने मौके से करीब 120 किलो मांस, एक चापड़, दो छुरी और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया। राजकीय पशु चिकित्सालय के डा. रवि शंकर झा ने परीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया मांस के प्रतिबंधित पशु के होने की पुष्टि की और मांस के कुछ टुकड़ों का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया।
Uttarakhand: 120 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोग गिरफ्तार, दो फरार; इस वजह से किया था पशु का वध...सभी हैरान
5- लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को होगी। इसे देखते हुए पुलिस ने चार जून का रूट प्लान जारी कर दिया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद ने बताया कि मतगणना के चलते सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक नैनीताल रोड भोटिया पड़ाव पुलिस चौकी से आवास विकास को जाने वाले रास्ते तक जीरो जोन रहेगा। यहां यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। एमबीपीजी कॉलेज के चारों तरफ के रास्तों को भी सील किया जाएगा।
Haldwani Traffic: लोकसभा चुनाव की मतगणना के दिन हल्द्वानी में यातायात व्यवस्था में बदलाव, जानें नया रूट प्लान