फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PHOTOS: रामनगर में दीपक रावत का जलवा, क्लासरूम में बच्चों से की बातचीत; तस्वीरों में देखें कमिश्नर का अंदाज

Wed, 13 Mar 2024 10:55 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत आज रामनगर पहुंचे, जहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित मोहान क्षेत्र के चुकुम गांव का दौरा किया। इसी बीच उन्होंने अधिकारियों को चुकम गांव में बरसात से होने वाली परेशानियों को दूर करने का आदेश दिया।
विज्ञापन
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को रामनगर के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र चुकम गांव का स्थलीय  निरीक्षण किया। उन्होंने स्थानीय लोगों से बाढ़ से होने वाले नुकसान और समस्याओं की विस्तृत जानकारी ली।
विज्ञापन

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के सीजन में बाढ़ आने से खेतीबाड़ी के साथ जन-जीवन प्रभावित होता है। आवाजाही पूर्ण रूप से बंद हो जाती है। जिस पर दीपक रावत ने कहा कि चुकम गांव में बाढ़ से होने वाले नुकसान को रोकने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश क्रम में चुकम गांव के बाढ़ ग्रस्त इलाकों का जिला प्रशासन सर्वे कर रहा है।

 

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कहा कि चुकम गांव के एक छोर में नदी बहती है, जबकि दूसरे छोर में पहाड़ है। इस कारण गांव में बाढ़ की स्थिति बनी रहती है। साथ ही इससे स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और खेती बाड़ी भी प्रभावित हो रही है। बताया कि बाढ़ की रोकथाम के लिए सिंचाई विभाग ने आपदा प्रबंधन के तहत योजना बनाई है। जिसके तहत सुरक्षा दीवार, चेक डाम आदि को बनाया जाएगा, ताकि बाढ़ का पानी गांव को प्रभावित नहीं कर सके। साथ ही पूर्व में प्रभावित लोगों को सरकार की विस्थापन नीति के तहत सरकारी भूमि आदि की सुविधा देने के लिए कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन

दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला
दीपक रावत ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चुकम में पढ़ रहे बच्चों से वार्ता की और उनके स्वास्थ एवं सुंदर भविष्य की कामना की। दीपक रावत ने बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र सुन्दरखाल, रामनगर का स्थलीय निरीक्षण किया। जहां लगभग 500 परिवार निवासिन हैं। ग्रामीणों ने दीपक रावत के सामने बिजली, पानी, रास्ता आदि की समस्याएं रखीं। इसी दौरान ग्रामीणों ने बताया कि यहां मानसून काल में बाढ़ की समस्या भी रहती है, जिसके बचाव के लिए ग्रामीणों ने अन्यत्र स्थान पर विस्थापित करने की मांग रखी, इस संबंध में दीपक रावत ने ग्रामीणों से संयुक्त सहमति पत्र उपलब्ध कराने के लिए कहा ताकि विस्थापन मानकों के अधीन ससमय विस्थापन की कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें