फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITI का छात्र निकला स्मैक तस्कर: 19 साल के लड़के के पास दस लाख का माल, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Sat, 03 Feb 2024 11:11 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

खटीमा से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी बेचने आ रहे 19 साल के आईटीआई छात्र को पुलिस ने चोरगलिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी जा रही है।

विज्ञापन
ITI का छात्र निकला स्मैक तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा से स्मैक खरीदकर हल्द्वानी बेचने आ रहे 19 साल के आईटीआई छात्र को पुलिस ने चोरगलिया क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई, जिसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बतायी जा रही है।

शुकवार को एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने स्मैक तस्करी का खुलासा किया। पत्रकार वार्ता में एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम को शहर में स्मैक की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर बृहस्पतिवार शाम एसओजी और चोरगलिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम गौलापार-सितारगंज रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। शाम करीब 8:35 बजे युवक सितारगंज की तरफ से पैदल बैरियर की ओर आता नजर आया। मगर पुलिसकर्मियों को देखकर वापस पीछे की ओर भागने लगा। शक होने पर सिपाहियों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से स्मैक बरामद हुई, जिसका वजन 105 ग्राम था।
विज्ञापन


युवक ने अपना नाम अभय पुत्र सत्यप्रकाश निवासी अमाऊं, थाना खटीमा जिला ऊधमसिंह नगर बताया। उसने बताया कि स्मैक वह अपने दोस्त तुषार शर्मा से लेकर आया था। तुषार लंबे समय से स्मैक तस्करी करता है। तुषार ने ही कुछ महीने पहले उसकी पहचान कुछ लोगों से कराई थी जिनको वह स्मैक देने के लिए ऊधमसिंह नगर जिले की सीमा तक आता था। आज वह अधिक रुपये कमाने के लालच में हल्द्वानी में किसी पार्टी को स्मैक देने के लिए आया था।

ये पढ़ें- Uttarakhand: पेटी में बेचने के लिए रखे थे बदबूदार चिप्स, सिटी मजिस्ट्रेट ने की कार्रवाई; दो लोगों पर एक्शन


 
Trending Videos
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि बरामद स्मैक की कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीसी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही जिससे स्मैक खरीदकर लायी गई थी, उसके खिलाफ भी जांच की जा रही है। पुलिस टीम की इस कार्रवाई के लिए 2,500 रुपये पुरस्कार भी घोषणा की गई है। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी अनीस अहमद, एस आई दीपक बिष्ट, हेड कांस्टेबल ललित श्रीवास्तव, कांस्टेबल हेमंत सिंह, नवीन भट्ट आदि पुलिसकर्मी शामिल थे। इधर, बताया जा रहा है कि अभय हरिद्वार जिले की किसी आईटीआई का छात्र है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें