फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड में ED का बड़ा एक्शन: हरक सिंह रावत के बाद अब इस पूर्व आईएफएस अधिकारी के घर पर मारा छापा, मचा हड़कंप

Wed, 07 Feb 2024 01:54 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, हरिद्वार

सार

Uttarakhand Raids: उत्तराखंड में आज ईडी एक्शन में है। यहां ईडी ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। बुधवार सुबह कांग्रेस के एक बड़े नेता ईडी के शिकंजे में आ गए तो अब हरिद्वार में पूर्व आईएफएस अधिकारी के आवास पर भी ईडी की टीम ने छापा मारा है। 
विज्ञापन
उत्तराखंड में ईडी की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के आवास पर बुधवार की सुबह ईडी की टीम ने छापा मारा। टीम मौके पर ही डेरा डाले हुए हैं। आवास के अंदर किशनचंद से जांच पड़ताल चल रही है। बता दें कि, इससे पहले बुधवार सुबह उत्तराखंड के कांग्रेस नेता हरक सिंह रावत के खिलाफ भी ईडी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। 
विज्ञापन


हरिद्वार में पूर्व आईएफएस अधिकारी किशनचंद के आवास पर ईडी की टीम ने छापा मारा। मामले के अनुसार, कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग में अवैध निर्माण और पाखरों में टाइगर सफारी के लिए पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया था। मामले में दो आईएफएस अधिकारियों को निलंबित किया गया था। मामले की जांच में आईएफएस किशनचंद पर कई संगीन आरोप लगे थे। जांच में आरोपों की पुष्टि होने का दावा सरकार ने किया था। वित्तीय अनियमित्ताओं के साथ अपने पद का दुरुपयोग का भी आरोप थे। जिसके बाद एसआईटी ने किशनचंद को दिसंबर में दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया था। बीते अप्रैल माह में किशनचंद को हाईकोर्ट से शसर्त जमानत मिल गई थी। 

ये पढ़ें- Harak Singh Rawat: कांग्रेस नेता हरक सिंह के घर ईडी की रेड, उत्तराखंड से दिल्ली तक 15 से अधिक ठिकानों पर छापा
विज्ञापन


अब बुधवार की सुबह ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के नंद विहार कालोनी स्थित मकान पर ईडी की टीम ने सुबह सात बजे छापा मारा। पिछले चार घंटे से टीम मौके पर ही डेरा डाले हुए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

वहीं, बुधवार सुबह देहरादून की डिफेंस कॉलोनी स्थित रावत के घर ईडी की टीम पहुंची। यहां ईडी की टीम पाखरों रेंज घोटाले के संबंधित जांच में आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें