फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kumaon News: उत्तराखंड में नदी बनी काल, गर्मी ने भी तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड; पढ़िए कुमाऊं की बड़ी खबरें

Mon, 27 May 2024 07:14 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

Kumaon News: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में पड़ रही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। हल्द्वानी में रविवार को तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, गौला नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत। पढ़िए कुमाऊं की खबरें...
विज्ञापन
बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1- उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में पड़ रही गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। हल्द्वानी में रविवार को तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार करीब 20 साल पहले मई में 41.8 डिग्री तापमान सर्वाधिक रहा है।
विज्ञापन

Weather: उत्तराखंड में गर्मी ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड, 42 डिग्री से ज्यादा पहुंचा तापमान; लोग हुए बेहाल
 

2- हल्द्वानी के रानीबाग स्थित गौला नदी के चित्रशिला घाट में दोस्त के साथ नहाने गए मुखानी निवासी 31 वर्षीय संजय आर्य पुत्र चंदन लाल की नदी में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने नदी से बाहर निकालकर शव को मोर्चरी भेज दिया।
Haldwani: गौला नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दोस्त के साथ गया था संजय; चित्रशिला घाट पर हुई घटना
 

3- काशीपुर के महुआखेड़ा गंज स्थित बैटरी रीसाइकलिंग प्लांट में आग लग गई। फायर यूनिट ने मौके पर पहुंच कर तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया। आग पर काबू पाते हुए एक छोटा धमाका भी हुआ, लेकिन किसी तरह की हानि नहीं हुई है। आग बुझाने के प्रयास में दो लोग मामूली रूप से झुलस गए।
Udham Singh Nagar News: बैटरी रीसाइकलिंग प्लांट में धधकी आग, बड़ा हादसा बचा
 

4- बागेश्वर जिले के बोहाला निवासी 16 वर्षीय नाबालिग की जहरीले पदार्थ का सेवन करने से मौत हो गई। जिला अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार बोहाला (काफलीगैर) निवासी एक किशोर को शनिवार की रात परिजन जिला अस्पताल लाए थे। डाॅ. भूपेंद्र घिल्डयाल ने नाबालिग का परीक्षण किया और मृत घोषित कर दिया। 
Almora News: नाबालिग की जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत
 
विज्ञापन

5- पिथौरागढ़ के तेजम तहसील के बांसबगड़ घाटी के बरा गांव में एक महिला गिरकर घायल हो गई। सड़क बंद होने से महिला को आठ किमी डोली से बांसबगड़ पहुंचाया गया। बरा गांव निवासी नीमा देवी पत्नी देवेंद्र सिंह रविवार सुबह खेत में काम करते गिरकर घायल हो गई।
Pithoragarh News: घायल महिला को आठ किमी दूर डोली से पहुंचाया
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें