गर्मी में परेशान रहे लोग
हल्द्वानी में गर्मी में बार-बार बिजली जाने से रविवार को ग्रामीण और शहर क्षेत्र के हजारों उपभोक्ता परेशान रहे। इस दौरान कमलुवागांजा, लालकुंआ और गौलापार में उपभोक्ताओं को परेशानी झेलनी पड़ी। बार-बार हो रही कटौती से उपभोक्ताओं के साथ इलेक्ट्रॉनिक व्यवसायियों को दिक्कतें झेलनी पड़ी। विद्युत वितरण खंड ग्रामीण के ईई डीडी पांगती ने बताया कि छोटी शिकायतों के लिए सप्लाई रोकी गई है जिसे कुछ ही समय में सुचारू करा दिया गया था।