फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड मेरी रग-रग में है: शुभा मुद्गल

विज्ञापन
प्रख्यात शास्त्रीय गायिका शुभा मुद्गल का आनलाइन साक्षात्कार लेते शिक्षक हेमंत बिष्ट - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। प्रख्यात शास्त्रीय गायिका शुभा मुद्गल का कहना है कि उत्तराखंड उनकी रग-रग में बसता है। उन्हें गर्व है कि उनका ननिहाल और पारिवारिक पृष्ठभूमि उत्तराखंड से जुड़ी है। वह सोशल मीडिया पर बीईंग उत्तराखंड पर अपने प्रशंसकों से लाइव बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन

नैनीताल के साहित्यकार हेमंत बिष्ट और डॉ. मनीष सेमवाल ने उनका साक्षात्कार लिया। शुभा ने बताया कि वह प्रख्यात सर्वेयर नैन सिंह रावत के वंश से हैं। उनकी नानी पूर्णिमा मनोहर लाल नैनीताल में इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल थीं, जिनके यहां प्रतिवर्ष गर्मियों में उनका परिवार आता था। उनके पिता स्कंद गुप्ता अंग्रेजी के प्रोफेसर और हिंदी क्रिकेट कमेंटेटर थे। उनकी माता जया गुप्ता भी अंग्रेजी की प्रोफेसर रहीं।
उन्होंने नौकुचियाताल में एपन संस्था की स्थापना की थी। शुभा ने एक वेबसाइट बनाकर उत्तराखंड की विषयवस्तु को समाहित किया। जिसमें जुगल किशोर पेटशाली की पुस्तकों में से भी तथ्य इकट्ठा हैं। बातचीत में शुभा ने प्रो. शेखर पाठक, प्रो. उमा भट्ट, प्रो. अजय रावत, रामपाल गंगोला और मोहन उप्रेती का जिक्र किया। उन्होंने नैनीताल और भीमताल में बिताए अपने बचपन के बारे कई रोचक प्रसंग बताए। इस दौरान उनके उत्तराखंड से जुड़े होने की बात सुन दर्शक भी गद-गद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें