फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भीमताल के जंगल में भीषण आग: मौके पर पहुंचे वनकर्मी, ग्रामीण महिलाओं की मदद से काबू पाने की कोशिश

Thu, 24 Apr 2025 04:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, भीमताल

सार

भीमताल के ग्राम पंचायत खैरोला के जंगल में बृहस्पतिवार की दोपहर लगी आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी, ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुटे है।
विज्ञापन
जंगल में लगी आग को बुझाचे वनकर्मी और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भीमताल के ग्राम पंचायत खैरोला के जंगल में बृहस्पतिवार की दोपहर लगी आग से वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। आग को आबादी क्षेत्र में बढ़ता देख ग्रामीणों ने वन विभाग को घटना की सूचना दी। साथ ही ग्रामीण और महिलाएं भी आग बुझाने में जुट गई। वन कर्मियों की टीम ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में लगी हुई है।

विज्ञापन


क्षेत्र पंचायत सदस्य गोपाल कृष्ण भट्ट ने बताया कि आग बढ़ते हुए लोगों के घरों तक पहुंच गई। उन्होंने कहा कि वन कर्मियों और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने विभाग से आग लगाने वालों पर कार्रवाई करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें