हल्द्वानी। उत्तराखंड 30 स्वर्ण जीतकर लगातार तीसरे वर्ष कराटे का नेशनल चैंपियन बना। नेशनल कराटे फेडरेशन एवं फिजिकल एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से 28 से 30 दिसंबर तक तालकटोरा इंडोर स्टेडियम नई दिल्ली में हुई चैंपियनशिप में तमिलनाडु ने दूसरा और उत्तर प्रदेश ने तीसरा स्थान पाया।
उत्तराखंड फुल कॉन्टैक्ट कराटे एसोसिएशन के सचिव महेंद्र सिंह भाकुनी ने बताया कि स्पर्धा में राज्य के 32 बच्चों ने प्रतिभाग किया। कुमीते (फाइटिंग इवेंट) में दिविता बिष्ट, निर्वाणी जोशी, ख्याति तिवारी, सृष्टि थापा, निहारिका, तनिष्का बोरा, वैष्णवी बेलवाल, कल्पना दानू, सारांश जोशी, लक्ष्य सिंह नेगी, जतिन बिष्ट, अरनब मेहरा, आदित्य निगल्टिया, देवांश खोलिया, आर्थिक चौधरी, विनय बिष्ट, आदित्य चौधरी, दीपांशु धनिक व प्रियांशु बोरा और काता इवेंट में निहारिका, कल्पना दानू, जतिन बिष्ट, आर्थिक चौधरी, दीपांशु धनिक व धनविनय सिंह रौतेला ने ने स्वर्ण पदक जीता। स्पर्धा में सुनैना पांडे, पाविका नेगी, लक्ष्य नेगी, तनिष्का बोरा सृष्टि, अरनब मेहरा, विनय बिष्ट, यश, अंकित व विराज वार्ष्णेय ने कांस्य पदक जीता।