फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: विद्यालयों में रखा जाएगा कुत्तों से बच्चों की सुरक्षा का ध्यान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर में पारित आदेश में कुत्तों के काटने की घटनाओं की रोकथाम और प्रबंधन के संबंध में एसओपी जारी की थी। इसमें स्कूली बच्चों के लिए भी सेफ्टी का ध्यान रखने लिए निर्देशित किया गया है। निदेशक माध्यमिक शिक्षा ने इस संबंध में मुख्य शिक्षाधिकारी को निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती ने प्रदेश के सभी जिलों के बेसिक, माध्यमिक शिक्षा के अंतर्गत जिले स्तर पर मुख्य शिक्षाधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया है। नामित नोडल अधिकारी डीएम की अध्यक्षता में गठित समितियों के लिए विभागीय प्रतिनिधि के तौर पर काम करेंगे। सीईओ गोविंद राम जायसवाल ने बताया कि निर्देश प्राप्त हुए हैं। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में यहां कमेटी घटित होनी है। इसमें सीईओ समेत मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, सीएमओ, पुलिस अधिकारी आदि भी सदस्य शामिल होने हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें