रामनगर (नैनीताल)। प्रदेश में स्थित सभी माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए पंजीकरण शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। उत्तराखंड बोर्ड सचिव वीपी सिमल्टी ने बताया कि पंजीकरण के लिए ओएमआर आवेदन पत्र सभी जनपदों के विकासखंडों में उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
पंजीकरण शुल्क 10 रुपये प्रति छात्र (संस्थागत, व्यक्तिगत) है। सभी प्रधानाचार्य अपने विद्यालयों के छात्र संख्यानुसार ओएमआर आवेदन पत्र उन्हें पूरित कर 10 अक्तूबर तक अपने विकासखंड के खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जमा कराएं। ब्यूरो