बाजपुर। सीबीएसई की पांच दिनी अंतर राज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग का पहला मैच देहरादून के अर्पण पब्लिक स्कूल ने जीता। प्रतियोगिता में यूपी और उत्तराखंड के विद्यालयों की 139 टीमों के 2500 बालक-बालिका प्रतिभाग कर रहे हैं। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।
बृहस्पतिवार को हल्द्वानी स्टेट हाइवे स्थित रिवरडेल इंटरनेशल स्कूल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल मंत्री अरविंद पांडे, पूर्व सांसद बलराज पासी ने संयुक्त रूप से किया। स्कूल कमेटी अध्यक्ष हरमंदर सिंह बरार ने अतिथियों का आभार जताया।
प्रतियोगिता का पहला मैच बालक वर्ग अंडर 17 एंजिल्स एकेडमी देहरादून और इसी शहर के अर्पण पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। इसमें अर्पण स्कूल विजयी रहा। दूसरा मैच अंडर 19 बालक वर्ग एलके इंटरनेशनल स्कूल और लार्ड महावीर स्कूल के बीच हुआ। जिसमें एलके इंटरनेशनल स्कूल विजयी रहा। वहां कबड्डी एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष मेजर सिंह, दीनदयाल भुल्लर, प्रधानाचार्या परमीन कौर, इंदरप्रीत सिंह सिद्धू, इंद्रजीत कौर, अतुल पांडे, प्रभा सिंह, अनंत जैन, नीतू रौतेला, अर्जुन विष्ट, डीईओ डा. पीएन सिंह, फैजल समर, प्रदीप परमार, डीपी गौर नवजोत कौर आदि थे।