लालकुआं। मुख्य चिकित्साधिकारी नैनीताल डॉ. हरीश चंद्र पंत ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने पुराने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन में अर्बन पीएचसी खोलने का प्रस्ताव शासन को भेजने और लालकुआं में जल्द एक चिकित्सक नियुक्ति करने की बात कही।
पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीएमओ डॉ. पंत ने कहा कि लालकुआं में रोगियों की अधिक संख्या होने के चलते यहां जल्द ही चिकित्सक तैनात किया जाएगा। इस दौरान वार्ड नंबर 7 के सभासद भुवन पांडे, पीएचसी की प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रेमलता शर्मा, चिकित्साधिकारी डॉ. लव पांडे, डॉ. अजय दीक्षित आदि मौजूद थे। संवाद