फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्द्वानी: मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने की आत्महत्या, पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला शव

Tue, 10 Nov 2026 05:22 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
मां की डांट से क्षुब्ध छात्रा ने आत्महत्या कर ली - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी में मां की डांट से क्षुब्ध होकर एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। उसका शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।

मूल रूप से बागेश्वर निवासी भूपाल सिंह की 17 वर्षीय पुत्री ज्योति दानू ने सोमवार को घर पर पंखे में फंदा लटक गई। उसका शव देख परिजनों के होश उड़ गए। उसे तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा यहां अपनी मां और भाई के साथ छड़ायल में किराए के कमरे में रह रही थी। वह दो भाइयों की इकलौते बहन थी, बड़ा भाई शहर से बाहर नौकरी करता है और छोटा भाई पढ़ाई करता है, जबकि मां घरों पर झाड़ू-पोछा करती है।

विज्ञापन


भूपाल ने 10-12 साल पहले ही अपने परिवार को छोड़ दिया था, मां खुद काम कर बच्चों का पालन-पोषण कर रही थी। छात्रा शहर के कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। मुखानी कोतवाल सुशील जोशी ने बताया कि छात्रा के रिश्तेदार शहर में रहते हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें