फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों का हौसला बुलंद: हल्द्वानी में निर्माणाधीन मकान से कॉपर तार और सीसीटीवी एडॉप्टर चोरी, दो लाख का नुकसान

Tue, 10 Nov 2026 04:36 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी

सार

हल्द्वानी शहर में चोरों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। चोरों ने हीरानगर स्थित चिकित्सक आवास को निशाना बनाया। निर्माणाधीन मकान में घुसे चोर बिजली के कॉपर तार और सीसीटीवी कैमरे का एडॉप्टर चोरी कर ले गए। 
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हल्द्वानी शहर में चोरों के हौसले बुलंद बने हुए हैं। चोरों ने हीरानगर स्थित चिकित्सक आवास को निशाना बनाया। निर्माणाधीन मकान में घुसे चोर बिजली के कॉपर तार और सीसीटीवी कैमरे का एडॉप्टर चोरी कर ले गए। तार काटे जाने से मकान की पूरी वायरिंग की जांच और मरम्मत कराने की नौबत आ गई। चोर मकान में तोड़फोड़ कर वायरिंग और उपकरण को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर गए, जिससे करीब दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, चिकित्सक डॉ. अरुण जोशी का 57 हीरानगर आवास में निर्माण कार्य चल रहा है। छह नवंबर की रात करीब 12:30 से 1:30 बजे के बीच अज्ञात चोर मकान में घुस गए। चोरों ने प्रथम तल, भूतल और सर्वेंट रूम से बिजली के कॉपर तार चोरी कर लिए। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे का एडॉप्टर भी उड़ा ले गए। चोरों ने मकान में लगी बिजली की वायरिंग को नुकसान पहुंचाया। तार चोरी होने के कारण पूरे मकान की वायरिंग बदलनी पड़ रही है, जिससे नुकसान और बढ़ने की आशंका है।

तहरीर में बताया गया है कि सीसीटीवी फुटेज की जांच में नीली जैकेट पहने एक संदिग्ध दिखाई दिया, लेकिन इसके आगे की फुटेज उपलब्ध नहीं हुई। कोतवाल विजय मेहता ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें