हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद हुई महिला की मौत के मामले में शनिवार को परिजन धरने पर बैठ गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
हल्द्वानी शहर के रामपुर रोड स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद हुई महिला की मौत के मामले में शनिवार को परिजन धरने पर बैठ गए। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। मौके पर तीन थानों की फोर्स के साथ एसपी सिटी हरबंस सिंह मौजूद हैं।
विज्ञापन
टीपी नगर क्षेत्र के रहने वाले अर्शदीप की बहन की बृहस्पतिवार देर रात प्रसव के बाद मौत हो गई थी। उनका इलाज चर्चित निजी अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार को भी परिजनों ने काफी देर तक अस्पताल में हंगामा किया था, इस दौरान पुलिस ने उन्हें समझाकर वापस भेज दिया। शनिवार को परिजन एकत्र होकर दोबारा पहुंचे और अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए।
परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना प्रमुख जांच किए डॉक्टर ने ऑपरेशन किया और इसके बाद बिना निगरानी में रखे जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया। तबीयत बिगड़ने पर डायलिसिस तक की गई, लेकिन परिवार वालों को कोई जानकारी नहीं दी गई। परिजनों की मांग है कि अस्पताल के सभी सीसीटीवी कैमरा फुटेज उन्हें दिखाई जाए, साथ ही अस्पताल के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की जाए।