फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैनीताल: कालाढूंगी में सीएम धामी के कार्यक्रम का कांग्रेस करेगी विरोध, काले झंडे दिखाने का ऐलान

Sat, 14 Nov 2026 03:03 PM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

कालाढूंगी में रविवार को आयोजित होने वाले सीएम धामी के कार्यक्रम का कांग्रेस कमेटी विरोध करेगी। शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव नीरज तिवारी ने पत्रकार वार्ता कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया। 
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश सचिव नीरज तिवारी ने पत्रकार वार्ता की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालाढूंगी में रविवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम का कांग्रेस कमेटी विरोध करेगी। शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश सचिव नीरज तिवारी ने पत्रकार वार्ता कर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया।

नीरज तिवारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के कार्यकाल में कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि चकलुवा के रूपपुर गांव में एथेनॉल फैक्ट्री स्थापित की गई है, जो आने वाले समय में क्षेत्र के लिए अभिशाप साबित हो सकती है।

उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तराखंड में बेरोजगारी, महिलाओं के खिलाफ अपराध और भ्रष्टाचार के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने अंकिता भंडारी प्रकरण का जिक्र करते हुए कहा कि आज तक पीड़िता को न्याय नहीं मिल पाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रविवार को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।

इस दौरान नगर अध्यक्ष रोहित बुढ़लाकोटी, जिला पंचायत सदस्य अरनव कंबोज, महिला नगर अध्यक्ष रणजीत कौर, कुलदीप तड़ियाल, कमल अधिकारी, प्रताप सिंह बिष्ट, सलमान वारसी, इंदिरा डंगवाल, स्वास्तिक उपाध्याय, फूल सिंह कुमटिया और अमन टम्टा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें