फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: उपनल कर्मियों की हड़ताल, मरीजोंं से लेकर तीमारदार तक हलकान

Tue, 11 Nov 2025 02:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
नियमितीकरण की मांग के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल में अनिश्चित कालीन हड़ताल के दौरान नारेबाजी करत
विज्ञापन
हल्द्वानी। 659 उपनल कर्मियों के सोमवार से नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू करने से सुशीला तिवारी अस्पताल की व्यवस्थाएं बेपटरी हो गईं। इससे मरीजों के साथ ही तीमरदार भी हलकान हो गए। वैकल्पिक व्यवस्था के बावजूद तीमारदारों को बिलिंग काउंटर समेत अन्य जगह छोटे-छोटे कार्यों के लिए घंटों लाइन में लगकर इंतजार करना पड़ा। इसके बावजूद बारी नहीं आई तो कई मरीज बैरंग लौट गए।
विज्ञापन




सुशीला तिवारी अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में 659 उपनल कर्मी पिछले कई वर्षों से सेवाएं दे रहे हैं। सोमवार से सभी के हड़ताल पर जाने से एसटीएच में पर्चा बनाने, बिलिंग, फार्मेसी, लैब टेस्ट, दवा वितरण और क्लीनिकल व नॉन-क्लीनिकल स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गईं। नियमित कर्मियों पर दबाव पड़ने से मरीजों और तीमारदारों को अलग-अलग काउंटरों पर घंटों लाइन में लगना पड़ा। समय पर पर्चे न बनने और बिलिंग न होने के कारण मरीजों को प्रवेश और डिस्चार्ज में दिक्कतें हुई। इससे मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार से व्यवस्थाएं और प्रभावित होने की आशंका है।




बिलिंग काउंटर पर लगी लंबी कतार

उपनल कर्मियों की हड़ताल के चलते एसटीएच में इमरजेंसी और ओपीडी के मरीजों के लिए एक ही बिलिंग काउंटर काम कर रहा था। यहां भी नए कर्मचारी तैनात थे। इससे मरीजों को पर्ची बनवाने से लेकर जांचों की बिलिंग के लिए लंबी कतार से जूझना पड़ा। तीमारदारों ने बताया कि दो-तीन घंटे लाइन में लगने के बाद भी उनका नंबर नहीं आया। मरीज और तीमारदार अपने कार्य कराने के लिए इधर-उधर भटकते नजर आए।
विज्ञापन








सरकार पर लगाया सुध न लेने का आरोप

हल्द्वानी। नियमितीकरण, पद सृजन और समान कार्य समान वेतन की मांग को लेकर एसटीएच के उपनल कर्मियों ने सोमवार को अस्पताल परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी की। कहा कि बार-बार मांग के बाद भी सरकार और अस्पताल प्रबंधन उपनल कर्मियों की सुध नहीं ले रहे हैं। वर्षों से उपनल कर्मी अलग-अलग विभागों में सेवाएं दे रहे हैं। इसके बाद भी न तो उन्हें नियमित किया जा रहा है और न ही पद सृजन कर समान कार्य के लिए समान वेतन का भुगतान हो रहा है। उन्होंने कहा कि न्यायालय से भी उनके पक्ष में निर्णय आ चुका है। इसके बाद भी सरकार टस से मस नहीं हो रही है। धरना-प्रदर्शन में प्रताप बोरा, मोहन रावत, दिनेश चंद्र जोशी, चंदू कफल्टिया, मीना गुप्ता, उमा डांगी, ललित आदि थे। मंगलवार को भी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें