हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में पीएचडी करने वाले छात्रों के लिए अच्छी खबर है। यूजीसी के नए मानकों के तहत विवि में पीएचडी सत्र 2026 में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से चालू हो जाएगी जो 17 फरवरी से मार्च के दूसरे सप्ताह तक चलेगी।
शोध एवं नवाचार निदेशालय के निदेशक प्रो. गिरिजा पाण्डेय ने बताया कि इस बार प्रवेश के लिए कोई परीक्षा नहीं होगी बल्कि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित नेट स्कोर को ही आधार बनाया जाएगा। इसमें नेट विद जेआरएफ, नेट विद एलएस और नेट फॉर पीएचडी एडमिशन की मास्टर डिग्री धारक छात्र आवेदन कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद काउंसलिंग का चरण शुरू होगा। इसकी तिथियां विषय विशेषज्ञों की उपलब्धता के आधार पर अलग से घोषित की जाएंगी।