फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: महाशिवरात्रि का त्योहार भी नहीं बढ़ा पाया रोडवेज की रफ्तार

Mon, 16 Feb 2026 01:23 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पिछले कई दिनों से यात्रियों की कमी झेल रहे रोडवेज डिपो काठगोदाम और हल्द्वानी को त्योहारों से ही आस रहती है लेकिन वह भी महाशिवरात्रि पर पूरी नहीं हुई। त्योहार के दिन भी रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों की कमी ही दिखी। कई रूटों पर बसों की संख्या भी घटानी पड़ गई।
विज्ञापन


हल्द्वानी डिपो में सुबह के समय दिल्ली, देहरादून और बरेली रूट की गाड़ियां लग गईं लेकिन यात्रियों की संख्या कम दिखी। दिल्ली की सवारी ज्यादा थी ऐसे में दोपहर तक रोडवेज से 16 से 17 बसें ही रवाना हो पाईं। सामान्य दिनों में भी 20 से 22 बसों का संचालन किया जाता है। बरेली के लिए भी कम वाहन निकले इसका कारण कई स्टाफ का अवकाश लेना रहा। चालक व परिचालकों के अवकाश पर जाने के कारण बरेली रोड पर दो से तीन बसों की संख्या घटीं। दिल्ली व देहरादून रूट पर भी दो से तीन बसें नहीं चलीं।

महाशिवरात्रि पर कुछ कर्मियों के अवकाश पर जाने के कारण बरेली, देहरादून रूट पर पांच से छह बसों का संचालन नहीं हुआ। हालांकि यात्री नहीं होने से वाहन संख्या पर्याप्त थी। दिल्ली रूट पर 18 बसें भेजी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संजय पांडे, एआरएम हल्द्वानी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें