फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूओयू की वार्षिक परीक्षाएं 8 सितंबर से

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की सत्र 2020-21 की वार्षिक परीक्षाएं आठ सितंबर से होंगी। परीक्षाएं 29 सितंबर तक चलेंगी। प्रदेश भर में 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वार्षिक परीक्षाएं केवल पीजी डिप्लोमा, स्नातक/स्नातकोत्तर के अंतिम सेमेस्टर और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों की ही होंगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी ने परीक्षा विभाग की बैठक कर तैयारियां पर चर्चा की। परीक्षा की तिथि शुरू होने से एक सप्ताह पहले से परीक्षार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि वार्षिक परीक्षाएं ओएमआर शीट के माध्यम से होंगी। स्नातक स्तर पर प्रत्येक विषयों के दो-दो प्रश्नपत्रों की परीक्षाएं एक साथ होंगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा में लगभग 25 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। (माई सिटी रिपोर्टर)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें