यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित यूनिवर्सल कप वॉलीबॉल टूर्नामेंट कप के फाइ?
हल्द्वानी। यूनिवर्सल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित यूनिवर्सल कप वॉलीबाल टूर्नामेंट के बालिका वर्ग में यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल हल्द्वानी ने सेंट लारेंस स्कूल को हराकर यूनिवर्सल कप पर कब्जा जमा लिया। वहीं, बालक वर्ग में एबीएम ने यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल हल्द्वानी को हराकर यूनिवर्सल कप अपने नाम किया। बालक वर्ग में यूनिवर्सल कॉन्वेंट के करनदीप सिंह को और बालिका वर्ग में सेंट लॉरेन्स की आरती ऐरी को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला।
सोमवार को ही टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। बालिका वर्ग के सेमीफाइनल मैच में यूनिवर्सल हल्द्वानी ने सरस्वती एकेडमी को और सेंट लॉरेंस ने इंस्पिरेशन को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं, बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल में एबीएम ने सरस्वती को, एवरग्रीन ने महर्षि को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
यूनिवर्सल कान्वेंट स्कूल हल्द्वानी ने एवरग्रीन को और एबीएम ने यूनिवर्सल कालाढूंगी को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। कार्यक्रम का संचालन कंचन पंत और अंजू पाठक ने किया। मुकुल भट्ट, रघुवीर बंगारी, मोहन कोरंगा, पूरन सिंह बिष्ट, मनोज वर्मा, गिंदर सिंह संधू, कैलाश चमियाल, प्रशांत चौधरी और सतीश पलड़िया ने रेफरी की भूमिका निभाई। यहां विद्यालय प्रबंधक सुनील कुमार जोशी, प्रधानाचार्य मंजू जोशी, उप प्रधानाचार्य पीडी पलड़िया, एचसी खुल्बे, कोच केएस खाती, एचएस बोरा, डीसी तिवारी आदि मौजूद रहे।