फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नातक के छात्र दो साल तक पढ़ेगे कौशल विकास

विज्ञापन
कुलपति प्रो. एनके जोशी - फोटो : NAINITAL
विज्ञापन
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति के तहत कौशल विकास पाठ्यक्रमों के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए है। इसमें व्यवस्था की गई है कि स्नातक स्तर पर प्रत्येक विद्यार्थी को प्रथम दो वर्षों (चार सेमेस्टर) के प्रत्येक सेमेस्टर में तीन क्रेडिट का एक कौशल विकास कोर्स करना होगा। विद्यार्थी की ग्रेड शीट पर इनके प्राप्तांकों पर आधारित ग्रेड तो अंकित होंगे लेकिन उन्हें सीजीपीए की गणना में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन में कौशल विकास पाठ्यक्रमों के संचालन के लिए कुलपति प्रो. एनके जोशी की अध्यक्षता में बैठक हुई। कुलपति ने कहा कि महाविद्यालय, संस्थान अपने उपलब्ध संसाधनों के अनुरूप कौशल विकास पाठ्यक्रम चयनित व संचालित करेंगे। यदि कोई महाविद्यालय व संस्थान कौशल विकास के पाठ्यक्रम को लेकर किसी कंपनी से एमओयू करना चाहता है तो वह भी कर सकता है। परिसर एवं संबद्ध संस्थानों में संचालित किए जा रहे कौशल विकास पाठ्यक्रमों के पाठ्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने कहा कि जिन महाविद्यालयों ने विवि के परिसरों में संचालित कौशल विकास पाठ्यक्रम के अलावा कोई अन्य पाठ्यक्रम संचालित किया जा रहा है, उसका सिलेबस आदि सूचनाएं विश्वविद्यालय को तत्काल उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि विवि स्तर पर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। इस मौके पर कौशल विकास पाठ्यक्रम के प्रभारी डॉ. महेंद्र राणा, कम्युनिटी कॉलेज भीमताल के प्राचार्य डॉ. कुमुद उपाध्याय, उपपरीक्षा नियंत्रक डॉ. अशोक कुमार, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. गगनदीप होती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें