फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदावन का कण कण बोले श्री राधा राधा....

विज्ञापन
हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज मैदान में हरिशरणम जन सेवायत द्वारा आयोजित भक्ति महोत्सव में प्रसा
विज्ञापन
हल्द्वानी। हरि: शरणम जन की ओर से एमबी इंटर कालेज मैदान में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में वामन अवतार और कृष्ण जन्मोत्सव भव्य रूप में मनाया गया। फूलों की बारिश के बीच देवकी वासुदेव और कृष्ण जन्म की सुंदर झांकियों का मंचन हुआ। इस अवसर पर मंच में लगातार फूलों की बारिश हुई और किन्नर समाज ने बधाई गीत गाकर वातावरण को मंगलमय बनाया।
विज्ञापन

कथा व्यास मृदुल कृष्ण शास्त्री ने कहा कि भगवान का नाम, संकीर्तन, जप, ध्यान भक्ति के साधन हैं। भक्ति सबसे पहले हमारे मन को प्रसन्न करती है। भक्ति करते करते भगवान के स्वरूप का ज्ञान हो जाता है। जब भगवान के स्वरूप का ज्ञान हो जाता है तब जीव सांसारिक मोह से मुक्त हो जाता है। यह दृष्टि श्रीमद्भागवत में ही मिलती है। बीच-बीच में भगवान कृष्ण के सुंदर भजनों की प्रस्तुतियों के बीच भक्तजन झूमते, गाते नजर आए। देर शाम तक चले संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के में झांकियों का प्रदर्शन हुआ तो भीड़ मंच में टकटकी लगाए रही। खासकर वामन अवतार के रूप के बालक का आना, कृष्ण जन्मोत्सव के समय पूरा पंडाल फूलों की बारिश से भर गया। जन्मोत्सव के समय चारों ओर भक्तों के बीच भी फूलों की बारिश हुई। किन्नर समाज ने आकर मंगल गीत का गाकर भक्ति में रस घोल दिया।
शाम को श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं, आरती गाऊं प्रभु तुझको रिझाऊं, वृंदावन का कण-कण बोले श्री राधे-राधे समेत कई भजनों की संगीतमय प्रस्तुति हुई। इसके बाद आरती और प्रसाद वितरण हुआ। बृहस्पतिवार को भगवान श्री कृष्ण की माखन चोरी की झांकी, छप्पन भोग की झांकी दिखाई जाएगी। इससे पूर्व सुबह आयोजन स्थल पर पांडाल में विराजे श्रीमान ठाकुर प्रियालाल जी महाराज का हरि: शरणम जन प्रमुख स्वामी राम गोविंद दास भाईजी ने पूजन किया। सुबह पंचदेव और मां अन्नपूर्णा पूजन, मंगला भोग, मंगला आरती के बाद स्नान भोग और आरती हुई।
विज्ञापन

इसके बाद गौ, गज पूजन फिर द्वार पूजन, श्रृंगार भोग, श्रृंगार आरती, ग्वाल भोग, आरती, श्री 108 शालिग्राम तुलसी विष्णु सहस्त्रनाम अर्चन के बाद राजभोग और आरती हुई।
............
विवाह की तैयारियां जोरों पर
19 नवंबर को 111 मंडप में 111 विवाह जोड़ों का वैदिक रीति से हो रहे विवाह को तैयारियां जोरों पर हैं। श्रीमद्भागवत कथा आयोजन स्थल पर होने वाले विवाह में जनप्रतिनिधियों के अलावा मुख्यमंत्री भी शिरकत करेंगे। हरि:शरणम जन प्रमुख स्वामी राम गोविंद दास भाईजी ने बताया कि 111 कन्याओं के सामूहिक विवाह में भारत की सांस्कृतिक विविधता भी देखने को मिलेगी। जोहार शौका समाज के लोग भव्य बरात निकालेंगे। बंगाली और गोरखा समाज के लोग पारंपरिक तरीके से बरात का स्वागत करेंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं आयोजन स्थल पर पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचेंगे। बताया कि मंडप में बेटियां दुल्हन वेश में एक ही वेशभूषा में बैठेंगी। 31 ब्राह्मण वैदिक रीति से विवाह संपन्न कराएंगे।

हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज मैदान में हरिशरणम जन सेवायत द्वारा आयोजित भक्ति महोत्सव में कथा स?

हल्द्वानी में एमबी इंटर कॉलेज मैदान में हरिशरणम जन सेवायत द्वारा आयोजित भक्ति महोत्सव में कथा स?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें