फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़िता ने कहा: किसके दबाव में मुकेश को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस, अहम सुबूतों से भरा पड़ा है आरोपी का मोबाइल

Thu, 05 Sep 2024 07:57 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल

सार

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश के खिलाफ पॉक्सो में भी मुकदमा दर्ज हो गया है। वहीं, पीड़िता कह रही है कि मुकेश बोरा के मोबाइल में उसके अश्लील वीडियो हैं। पुलिस ने मुकेश बोरा को वो मोबाइल भी अब तक जब्त नहीं किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 

दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश के खिलाफ पॉक्सो में भी मुकदमा दर्ज हो गया है। वहीं, पीड़िता कह रही है कि मुकेश बोरा के मोबाइल में उसके अश्लील वीडियो हैं। पुलिस ने मुकेश बोरा को वो मोबाइल भी अब तक जब्त नहीं किया है। ऐसे में पुलिस की जांच पर सवाल उठ रहे हैं।

बीते दिनों अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी पीएन मीणा ने अधीनस्थों को साफ निर्देश दिए थे कि महिला अपराध होने पर तुरंत कार्रवाई करें। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। इधर इतनी बड़ी घटना में केस दर्ज होने के तीन दिन बाद भी मुकेश बोरा और उसका चालक गिरफ्तार नहीं कर पुलिस एसएसपी के आदेशों का उल्लघंन कर रही है।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: मुकेश बोरा पर पुलिस ने बढ़ाई पॉक्सो की धारा, महिला और उसकी बेटी के बयान किए दर्ज

लालकुआं निवासी पीड़िता से पुलिस पूछताछ कर रही है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मुकेश बोरा का मोबाइल उसके खिलाफ सुबूतों से भरा पड़ा है। बावजूद पुलिस ने उसका मोबाइल जब्त करने की जहमत नहीं उठाई। पुलिस ने मामले में एक सितंबर को मुकदमा दर्ज किया। तब से पुलिस जांच की बात कह रही है। पुलिस को नियमानुसार मुकेश बोरा का मोबाइल जब्त करना चाहिए था। इतने दिन बीत चुके हैं, ऐसे में आरोपी अपने मोबाइल से छेड़छाड़ कर सकता है या सुबूत नष्ट कर सकता है। पीड़िता प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें