फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टेशन में बेकाबू कार चालक ने एक के बाद तीन लोगों को मारी टक्कर, मची अफरातफरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। केमू स्टेशन के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार चालक ने स्कूटी सवार सहित तीन लोगों को टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पहले केमू बस और उसके बाद बिजली पोल से टकरा गई। सूूचना पर बनभूलपुरा पुलिस ने कार चालक का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया।
विज्ञापन

भट्ट कॉलोनी मुखानी निवासी प्रशांत सिंह शनिवार दोपहर कार से रेलवे स्टेशन जा रहा था। केमू स्टेशन के पास कार ने दुकानों में काम करने वाले राजू, जगदीश और स्कूटी सवार माधव को टक्कर मार दी। तीन लोगों को घायल करने के बाद कार केमू बस से टकरा गई। इसके बाद कार कार खंभे से टकराकर खड़ी हो गई। इस बीच वहां अफरातफरी मच गई। लोगों का आरोप था कि कार चालक नशे में था। सूचना पर बनभूलपुरा पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस का कहना था कि चालक नशे में नहीं था। कुछ देर बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक का कहना है कि समझौते के बाद चालक की लापरवाही को देखते हुए उसका पुलिस एक्ट में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें