फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मासूम बच्ची से दुष्कर्म करने वाला मौसा गिरफ्तार

Sun, 02 Mar 2025 01:34 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बनभूलपुरा क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 11 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले मौसा को पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। बच्ची के साथ गुरुवार को यह घटना हुई थी।
विज्ञापन

बच्ची की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मां के अनुसार उसकी बेटी मौसा के घर गई थी। वहां मौसा ने उसके साथ गलत काम किया। सुशीला तिवारी अस्पताल में जांच के बाद बेटी के साथ हुई दरिंदगी सामने आई। थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज सिंह भाकुनी ने बताया कि आरोपी मौसा की तलाश में पुलिस लगी थी। उसे गिरफ्तार कर पाॅक्सो में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें