फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में तीन दिन बाद हुए अल्ट्रासाउंड

Fri, 20 Dec 2024 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। बीडी पांडे अस्पताल में तीन दिन के बाद अल्ट्रासाउंड सुविधा दोबारा शुरू होने से मरीजों को बड़ी राहत मिली है। विभाग की ओर से अस्थायी व्यवस्था के तौर पर रेडियोलॉजिस्ट को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन


बीडी पांडे अस्पताल में तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ. हर्षवर्धन पंत के दो वर्ष के लिए शिक्षा अवकाश पर जाने से तीन दिनों तक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो पाई। बुधवार को कई गर्भवती महिलाओं को अस्पताल आकर बिना अल्ट्रासाउंड कराए लौटना पड़ा था। अस्पताल प्रबंधन ने सीएमओ और स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं के साथ पत्राचार करने के बाद बृहस्पतिवार को अस्थायी तौर पर डाॅ. कुमुद पंत को अस्पताल में नियुक्त किया है। अस्पताल में तीन दिन बाद अल्ट्रासाउंड होने से मरीजों व गर्भवती महिलाओं ने राहत की सांस ली है। पीएमएस डाॅ. टीके टम्टा ने बताया कि डाॅ. कुमुद को फिलहाल अस्थायी तौर पर तैनात किया गया है। स्थायी रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए शासन स्तर पर बात चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें