फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: फायरिंग प्रकरण में दो युवकों पर हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। दमुवाढूंगा के कोहली बार एंड रेस्टोरेंट की पार्किंग में नौ नवंबर की रात फायरिंग के मामले में दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट और हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। फायरिंग की घटना की वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
विज्ञापन


मल्ला प्लाॅट दमुवाढूंगा निवासी कृष्ण राम कोहली ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि नौ नवंबर की रात दो युवक पार्किंग में पहुंचे। इस बीच एक युवक ने हथियार निकालकर हवाई फायरिंग कर दी। घटना के दौरान कई कर्मचारी व अन्य लोग इधर-ऊधर जा रहे थे। यदि गोली किसी को लग जाती तो बड़ी घटना हो सकती थी। थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया तहरीर के आधार पर हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी वीरेंद्र सिंह विप्पू निवासी आंबेडकर नगर पार्क कुमाऊं कॉलोनी दमुवाढूंगा को गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया है। दूसरे की तलाश चल रही है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि युवक ने सार्वजनिक स्थान पर गोली चलाई। यह सीधे तौर पर हत्या के प्रयास से जुड़ा मामला है। माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें