फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: खुर्पाताल के समीप जंगल में लगी आग, दमकल ने पाया काबू

Sat, 15 Nov 2025 02:54 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। नैनीताल- कालाढूंगी रोड पर खुर्पाताल के समीप जंगल में आग धधकने से खलबली मच गई। सूचना के बाद दमकल की टीम ने फायर टेंडर से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार को लगभग पांच बजे खुर्पाताल के समीप जंगल क्षेत्र में आग लग गई। आग ने विकराल रूप लिया तो लोगों ने वन विभाग व दमकल विभाग को तुरंत इसकी सूचना दी। सूचना के बाद दमकल की टीम के पहुंचने तक आग फैल चुकी थी। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत फायर टेंडर की मदद से आग को बुझाया। लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। एफएसओ डीएस नेगी ने बताया कि आग अराजक तत्वों की ओर से लगाने की आशंका जताई जा रही है। आग बुझाने वालों में दमकल टीम में सलामत जान, किशोर सिंह, आनंद गिरि, किशोर कुमार, रविन्द्र सिंह व ग्रामीण मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें