फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सड़क हादसों में दो युवकों की जान गई

Mon, 08 May 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी/रामनगर।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
नैनीताल जिले में रविवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में अल्मोड़ा और हल्द्वानी के दो युवकों की जान चली गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। हैड़ाखान रोड पर कार अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी और कार सवार युवक के सिर का हिस्सा कटकर अलग हो गया।
विज्ञापन


दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे दो अन्य युवकों को रेस्क्यू कर निकाला गया। दूसरा हादसा रामनगर के बसई गांव के पास हुआ, जहां अल्मोड़ा के युवक की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। काठगोदाम थाना पुलिस के मुताबिक वैगनआर कार (यूपी 25 बीएल 5007) हैड़ाखान रोड में पसौली से काठगोदाम की ओर आ रही थी।

अपराह्न चार बजे काठगोदाम बैरियर से करीब दो किमी पहले कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस और इमरजेंसी 108 सेवा को दी। थाना प्रभारी नीरज भाकुनी रेस्क्यू टीम के साथ वहां पहुंचे।
विज्ञापन


युवाओं की मदद से पुलिस ने कार में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान आकाश पुत्र एवरन निवासी टनकपुर रोड हल्द्वानी और सचिन बिष्ट पुत्र चंदन सिंह बिष्ट निवासी बरेली के रूप में हुई। कार सचिन के नाम ही पंजीकृत है।

सचिन की हालत नाजुक बनी हुई है। उनके हाथ और पैरों के अलावा सिर में गंभीर चोटें लगी हैं। सड़क से करीब 100 मीटर दूर सिर से अलग हुआ धड़ पड़ा मिला। पर्स से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से उसकी पहचान सूरज पुत्र बबलू राम निवासी बड़ी मुखानी के रूप में हुई। मृतक सूरज की जेब से 10 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी मिला है। जबकि क्षतिग्रस्त कार से एक हेलमेट और आइडिया के कई सिम बरामद हुए।

पुलिस का कहना है कि कार दुर्घटनाग्रस्त होने पर सूरज छिटक गया होगा, जिससे उसके सिर का हिस्सा कटकर अलग हो गया। पुलिस के मुताबिक तीनों आइडिया कंपनी में नौकरी करते हैं। शाम को तीनों पसौली के लिए गए थे। इनमें एक के पास बाइक थी, जिसे वह काठगोदाम में खड़ी कर कार में चला गया।

उधर, रामनगर के बसई के पास शनिवार देर रात हुए हादसे में अल्मोड़ा के लोधिया गांव निवासी विवेक बजेठा पुत्र जगदीश बजेठा (25) की मौत हो गई। वह रिश्तेदार की शादी में काशीपुर आया था। बताया जाता है कि बारात पहुंचने के बाद देर रात को वह दूल्हे के लिए सजाई गई स्विफ्ट डिजायर कार (यूके 01 टी ए 2520) लेकर रामनगर की ओर दोस्तों से मिलने आ रहा था।

ग्राम बसई के पास कार की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखचे उड़ गए। कार की स्थिति देखकर लगता है कि उसकी स्पीड काफी तेज रही होगी। कोतवाल विक्रम राठौर ने जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी। विवेक के पिता जगदीश बजेठा ने बताया कि विवेक दो बहनों में अकेला भाई था। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें