फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: मेडिकल किट नहीं होने और एक्सपायरी दवा पर दो स्कूल बसों का काटा चालान

Fri, 15 May 2026 01:16 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
भवाली (नैनीताल)। मानकों की जांच के लिए यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा ने बृहस्पतिवार को भीमताल और भवाली में स्कूल बसों की चेकिंग की। यातायात निरीक्षक ने बसों में सीसीटीवी कैमरे, मेडिकल किट, सुरक्षा किट और दस्तावेजों की जांच की। जांच के दौरान दो स्कूल बसों में अनियमितता मिलने पर उनका चालान किया गया।
विज्ञापन

यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा ने बताया कि एक बस में मेडिकल किट उपलब्ध नहीं होने के साथ दूसरी गाड़ी में एक्सपायरी डेट की दवा रखी थी। पुलिस ने दोनों का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया है। उन्होंने स्कूल संचालकों से बच्चों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए बसों में सभी व्यवस्थाएं पूरी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी अभियान चलाकर चालान की कार्रवाई की चेतावनी दी है। संवाद

नैनीताल में 850 से अधिक स्कूल वाहनों का चालान
नैनीताल। जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया है। टीम में हफ्तेभर में 850 से अधिक स्कूल वाहनों का चालान किया है। परिवहन विभाग और प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई में 50 से ज्यादा वाहनों को सीज किया है। रामनगर, हल्द्वानी, लालकुआं सहित विभिन्न क्षेत्रों में चले अभियान में कई वाहन प्रदूषण, दस्तावेज और फिटनेस मानकों पर खरे नहीं उतरे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि सभी स्कूली वाहनों को मानकों पर खरा उतरना होगा, अन्यथा कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें