फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के दो नए मरीज मिलने से खलबली

Thu, 18 Aug 2016 01:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम के बदलते मिजाज के साथ ही डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है। सुशीला तिवारी अस्पताल में किच्छा और जसपुर निवासी दो मरीजों को भर्ती कराया गया है। ब्लड सैंपल की जांच में दोनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। 
विज्ञापन


डेंगू, मलेरिया और टायफायड को लेकर स्वास्थ्य विभाग संवेदनशील क्षेत्रों में मुहिम चला रहा है। सुशीला तिवारी अस्पताल में ओखलकांडा ब्लाक के कोदार गांव निवासी देवीदत्त (55) को 26 जुलाई को भर्ती कराया गया था। 12 अगस्त को देवीदत्त की डेंगू से मौत हो गई थी।

 हल्द्वानी में इस वर्ष अभी तक डेंगू के 11 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। एसटीएच के एमएस डा. एके पांडे ने बताया कि जसपुर निवासी निर्मला (26) को मंगलवार को भर्ती कराया गया था। निर्मला के ब्लड सैंपल की जांच में डेंगू (एनएस वन) की पुष्टि हुई है। निर्मला को तीन यूनिट प्लेटलेट्स चढ़ाए जा चुके हैं। किच्छा निवासी प्रेम सिंह (32) में भी डेंगू की पुष्टि हुई है। सिंह को सोमवार को भर्ती कराया गया था। डा. पांडे ने बताया कि दोनों की हालत स्थिर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें