फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: कोऑपरेटिव सोसायटी में करोड़ों के घोटाले में दो और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। कोऑपरेटिव सोसायटी बनाकर आम लोगों की जमा पूंजी हड़पने वाले लोगों पर पुलिस की कार्रवाई जारी है। सोसायटी बनाकर करोड़ों का घोटाला करने के आरोप में दो और आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। मामले में पूर्व में भी दो गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन

अरविंद पंत निवासी सोल्जर्स कॉलोनी बिठौरिया ने अपने साथियों आनंद सिंह निवासी दमुवाढूंगा खाम और संतोष पंत निवासी गायत्री नगर काठगोदाम के साथ मिलकर विजन सोशल सोसायटी और विदित अक्षय विजन निधि लिमिटेड के नाम से हल्द्वानी में कोऑपरेटिव सोसायटी खोली थी जिनमें करीब साढ़े तीन हजार निवेशकों की साढ़े सात करोड़ रुपये की रकम जमा हुई थी। बाद में सोसायटी के निदेशकों ने निवेशकों को रुपया लौटाना बंद कर दिया जिसके बाद निदेशकों के ऊपर मुकदमे दर्ज हुए। इस क्रम में विगत दिनों अरविंद पंत की गिरफ्तारी हो गई। इसके बाद सोसायटी से जुड़ी एक अन्य महिला की भी गिरफ्तारी पुलिस ने की। अब शुक्रवार को आनंद और संतोष को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन सभी के ऊपर विभिन्न थानों में पांच अभियोग दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि सभी आरोपी फरार चल रहे थे। जिन्हें दबिश देकर पकड़ा गया है। मामले में और भी गिरफ्तारी होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें