फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: आंगनबाड़ी के बच्चों के दूध में हो रही कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हल्द्वानी। आंगनबाड़ी केंद्र सिस्टम की मार से जूझ रहे हैं। यहां बच्चों को मिलने वाला फोर्टिफाइड दूध का कोटा आया ही नहीं, ऐसे में दिनों में कटौती कर बच्चों को दूध उपलब्ध कराया जा रहा है। कई केंद्रों में बोर्ड तक नहीं लगे है।
नैनीताल जिले में 1416 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इनमें 13095 बच्चे पंजीकृत हैं। जनपद में कुपोषण मुक्त बनाने के लिए सरकार की आंचल अमृत योजना लड़खड़ा रही है। योजना के तहत बच्चों को सप्ताह में चार दिन फोर्टिफाइड मिल्क दिया जाता है लेकिन बीते कुछ माह से जून के बाद का कोटा नहीं आने से लाभार्थियाें को मात्र एक या दो दिन दूध मिल पा रहा है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की मानें तो अमृत योजना के तहत बांटा जाने वाला मिल्क पाउडर जून के बाद से नहीं मिल पाया है। निदेशालय से अगले तीन माह का कोटा जारी होने के निर्देश मिले हैं जो जल्द जिले के केंद्रों तक पहुंच जाएगा।


ढूंढो तो जानो....
हल्द्वानी। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को शहरी और ग्रामीण इलाकों में आंगनबाड़ी केंद्रों का हाल जाना। यहां पर गुरुनानक कॉलोनी और समता आश्रम गली के केंद्रों में कोई बोर्ड नहीं था, जिससे यह पता चल सके कि आंगनबाड़ी केंद्र कहां संचालित हो रहा है। समता आश्रम गली का आंगनबाड़ी केंद्र दूसरे स्थान पर शिफ्ट कर दिया गया है। न पुराने और न ही नए स्थान बोर्ड लगा है। पता चला कि विभागीय मीटिंग के चलते केंद्र की कर्मचारी दूसरे स्थान पर गई हैं।
विज्ञापन

कोट-
निदेशालय से नया कोटा जारी होने के निर्देश मिले हैं। जल्द ही जिले में फोर्टीफाइड मिल्क का नया कोटा पहुंच जाएगा। आंगनबाड़ी केंद्रों की हर माह सुपरवाइजर की निगरानी में बैठक होती हैं लेकिन इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र खुले रहेंगे। जहां एकल कार्यकर्ता हैं, वहां बैठक केंद्र संचालन के समय के बाद करनी होगी।
- मुकुल चौधरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, बाल विकास विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें