फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोसी नदी में रानीखेत के लिए 8.32 करोड़ से बनेगा टू लेन पुल

विज्ञापन
विज्ञापन
गरमपानी (नैनीताल)। खैरना-रानीखेत मार्ग पर स्थित खैरना में कोसी नदी पर अंग्रेजों के समय बने पुल के बगल में 8.32 करोड़ की लागत से 70 मीटर नया टू लेन स्पॉन पुल जल्द बनेगा। इससे 100 साल पुराने पुल पर यातायात का दबाव कम होगा।
विज्ञापन

एनएच अल्मोड़ा के सहायक अभियंता एलएम तिवारी ने बताया कि पुल के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जल्द ही विभागीय कार्यवाही के बाद काम शुरू होगा। कहा कि 100 साल पुराने पुल पर यातायात का दबाव ज्यादा होने पर इसके पास टू लेन स्पॉन पुल बनने से यातायात सुचारु रहेगा।
टू लेन पुल से इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा लाभ
टू लेन पुल बनने से अल्मोड़ा जिले के रानीखेत, दूनागिरी, चौबटिया, अल्मोड़ा, गगास, बिनसर पिलखोली, ताड़ीखेत, रीची, बिल्लेख, मुसौली, तिपोला, बगवान, चापड़, लोधियाखान और नैनीताल जिले के बेतालघाट, वर्धो, रतौड़ा, बढेरी, धारी, खैरनी, हल्सों, कोरड़, थापली आदि गांवों के ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें