फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलोमीटर सड़क होगी फोरलेन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
हल्द्वानी। तीनपानी से लेकर मंडी तक सड़क चौड़ीकरण के कार्य के लिए शासन से पहले चरण का बजट मिल गया है। लोनिवि ने संयुक्त सर्वे पूरा कर लिया है। लोनिवि बुधवार को वन विभाग को 192 पेड़ों के कटान के लिए पत्र भेजेगा।
विज्ञापन

नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) रुद्रपुर से लेकर तीनपानी होते हुए गौलापुल तक फोरलेन का निर्माण कर रहा है। तीनपानी से लेकर मंडी तक सड़क टू लेन है। ट्रैफिक ज्यादा होने से यहां अक्सर जाम लगा रहता है। लालकुआं विधायक नवीन दुम्का के अनुरोध पर तत्कालीन मुख्यमंत्री ने इसे अपनी घोषणा में शामिल किया था। तीनपानी से लेकर मंडी तक सड़क फोरलेन होनी है। इसके लिए पहले चरण में लोनिवि को 117.99 लाख रुपये जारी हो गए हैं। लोनिवि, वन, यूपीसीएल, सिंचाई और जलसंस्थान सड़क निर्माण के लिए संयुक्त सर्वे कर चुके हैं। इस फोरलेन की जद में 192 पेड़ आ रहे हैं और बिजली की लाइनें भी शिफ्ट होनी है।
लोनिवि के ईई अशोक चौधरी ने बताया कि वन विभाग को पेड़ों के कटान के लिए आज पत्र भेजा जाएगा। पेड़ कटान के बाद यूपीसीएल बिजली की लाइनें शिफ्ट करेगा। यूपीसीएल को बिजली लाइन शिफ्ट करने के लिए 116.96 लाख रुपये दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होगा पहले चरण में
दो किलोमीटर में 192 पेड़ों का होगा कटान
यूपीसीएल बिजली की लाइनें शिफ्ट करेगा
दूसरे चरण में ये होगा
- सड़क चौड़ी कर डामरीकरण होगा
- सड़क के बीच में डिवाडर बनाया जाएंगे
- सिंचाई नहर को कवर कर फुटपाथ बनेगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें