फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरी कार दो की मौत, तीन घायल 

Mon, 15 Aug 2016 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
हल्द्वानी से नैनीताल घूमने आए होटल कर्मियों की कार रविवार शाम नैनीताल-पंगूट मोटर मार्ग में किलबरी के समीप अनियंत्रित होकर करीब तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कार सवार सभी हल्द्वानी स्थित सौरभ होटल के कर्मचारी बताए जा रहे हैं। खाई से दो घायलों को बाहर निकालकर हल्द्वानी के लिए रेफर किया गया है जबकि एक घायल को देर रात तक बाहर निकालने का काम जारी थी। 

जानकारी के मुताबिक रीनाल्ड क्वीड कार (संख्या यूके 04 एच 4911) पंगूट से नैनीताल की तरफ आ रही थी। किलबरी के समीप कार अनियंत्रित होकर तीन सौ फीट गहरी खाई में जा गिरी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा फायर ब्रिगेड व रेस्क्यू टीम भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद घायलों को खाई से निकालने का अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक कार में पांच लोग सवार थे। इनमें  गुरुमीत (26 ) निवासी भोटिया पड़ाव हल्द्वानी तथा सौरभ (24) निवासी हल्द्वानी की मौत हो गयी। इसके अलावा करन (27) निवासी कानपुर,  मनोज (23) निवासी मुनस्यारी (होटल का गार्ड) व त्रिलोक (24) निवासी कोटाबाग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जाता है कि यह सभी लोग हल्द्वानी स्थित सौरभ होटल में कार्यरत है। वाहन को गुरमीत चला रहा था तथा वाहन भी उसी का था। रविवार की छुट्टी होने की वजह से सभी लोग नैनीताल घूमने आए थे।

इधर घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम कोश्या कुटौली प्रमोद कुमार, एएसपी हरीश चंद्र सती, सीओ विजय थापा, मल्लीताल के कोतवाल संजय पांडे, एसआई राहुल राठी, पटवारी अमित साह, मनोज कुमार, राजेंद्र महेरा, मनोज जोशी समेत एसडीआरएफ तथा फायर बिग्रेड की टीम मौके पर पहुंच गयी। खराब मौसम तथा घने जंगल के चलते राहत कार्य में परेशानी हुई। एसडीआरएफ की टीम को घायलों को खाई से निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम घटनास्थल से एएसपी हरीश चंद्र सती ने बताया कि घायल करन व मनोज को खाई से बहार निकाल कर अस्पताल भेज दिया है जबकि  त्रिलोक को खाई से बहार निकालने का काम जारी है। 
विज्ञापन


करन ने दी घटना की जानकारी 
नैनीताल। होटल के कर्मचारी करन ने मोबाइल से घटना की जानकारी होटल के मैनेजर विनोद कुमार शर्मा को दी। शर्मा ने फिर नैनीताल पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना देने के बाद वह भी हल्द्वानी से नैनीताल घटनास्थल के लिए रवाना हो गए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें