फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी बचाने को 50 लोगों ने किया महादान 

Sun, 14 Aug 2016 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
रक्तदान - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मानव सेवा का संकल्प लेकर लोगों की जिंदगी बचाने को लेकर शनिवार को 50 लोगों ने रक्तदान किया। उन्होंने महादान कर अनजान लोगों से खून का रिश्ता जोड़ा। रक्तदान शिविर का आयोजन अमर उजाला फाउंडेशन और कृष्णा हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के सहयोग से किया गया। 
विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला फाउंडेशन ने सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन कृष्णा हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के सहयोग से किया। शिविर का शुभारंभ सीएमओ डा. एलएम उप्रेती ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं होता। एक यूनिट रक्त से किसी की जान बचाई जा सकती है।

 शिविर में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल, देवभूमि व्यापार मंडल और प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल ने सहयोग किया। शिविर में सुशीला तिवारी अस्पताल की ब्लड बैंक प्रभारी डा. सलोनी उपाध्याय, डा. तरुण बोरा, प्रकाश सिंह मेहता, सुषमा नपलच्याल, सरिता सिजवाल, दीपा अस्गोला, अनिल बिष्ट आदि थे। शिविर में केएचआरसी की कार्यकारी निदेशक डा. पवलीन खुराना, डा. हरभजन सिंह, कुलप्रीत बजाज आदि थे। 
विज्ञापन

=====================
राजीव ने 22वीं बार किया रक्तदान 
हल्द्वानी। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगराध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने शनिवार को 22वीं बार रक्तदान किया। अग्रवाल हर छह माह में रक्तदान करते हैं। उनका मानना है कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है और एक यूनिट रक्त से किसी घर के चिराग को बुझने से बचाया जा सकता है। 
:::::::::::::::::::::::::::::
इन्होंने किया महादान 
= आशीष चौबे, रोहित भट्ट, संजय रौतेला, विनोद चंदोला, हर्षवर्द्धन पांडे, लक्ष्मण सिंह, योगेश शर्मा, जितेंद्र भट्ट, चेतन उपाध्याय, दीपेश जोशी, विक्रम सिंह बिष्ट, डा. तुहिन कुमार, संजय जोशी, गोविंद बगड्वाल, राजीव अग्रवाल, विजय शर्मा, पल्लव, संदीप गुप्ता, हरीश, उमेश, निशांत खनी, रोहित जोशी, पीयूष कुमार गोयल, हरीश रौतेला, एएस रावत, भुवन चंद्र सिंह, सौम्या पांडे, नवीन चंद्र जोशी, जेपी पंत, भूपेंद्र सिंह जंतवाल, गरिमा पंत, रजनी, तारा सम्मल, प्रफुल्ल पांडे, हेमंत गोनिया, राजेश कांडपाल, रोहित गुप्ता, अपर्णा गुप्ता, मनोज कुमार अग्रवाल, किशन सिंह दियोलिया, नाजिम, प्रेम सिंह, जुनैद, सौरभ पांडे, अभिषेक सनवाल, महेश चंद्र जोशी, जगदीश भट्ट, कल्पेंदु, सचिन और विनय। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें