बेस अस्पताल में कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए जाने के दौरान लगी लोगों की लंबी कतार। इस दौरान सौशल ड?
- फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। मंगलवार को जिले में कोरोना के 76 केस आए। सुशीला तिवारी अस्पताल में कोविड पॉजिटिव दो मरीजों ने मंगलवार को इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एसटीएच में कोविड पॉजिटिव 116 मरीज भर्ती हैं और 60 की हालत गंभीर है। दो मरीजों को आइसोलेशन में रखा गया है।
एसटीएच के एमएस डॉ. अरुण जोशी ने बताया कि नैनीताल निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला और पंतनगर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। डॉ. जोशी ने बताया कि राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा, मेडिसिन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर और एसटीएच में कोविड के नोडल अधिकारी डॉ. परमजीत सिंह, स्वास्थ्य निदेशक परिवार कल्याण डॉ. विनीता साह और उनके बेटे को अस्पताल से छुट्टी दे दी है।