फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध पार्किंग पर दो बैंक्वेट हॉल पर दस-दस हजार का जुर्माना 

Wed, 20 Apr 2016 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
जुर्माना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामपुर रोड पर महिला की मौत के बाद अवैध पार्किंग के आरोप में टीपी नगर पुलिस ने दो बैंक्वेट हॉल के प्रबंधकों पर दस-दस हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। पुलिस की जांच में आया है कि इन बैंक्वेट हॉल में पार्किंग की व्यवस्था नहीं है। बाहर वाहनों के खड़ा करने से जाम की स्थिति बनी रहती है, जो दुर्घटना का सबब बनती है।
विज्ञापन


मंगलवार की रात रामपुर रोड पर दो बैंक्वेट हॉल में बारात आई थी। इनमें एवन बैंक्वेट हॉल के प्रबंधन ने वाहनों को अंदर पार्किंग करने की व्यवस्था नहीं बनायी थी। इसी कारण बारात आने पर घंटों जाम लगा रहा। जाम के बीच डंपर से कुचलकर रामपुर के रहने वाले जैद खान की पत्नी कौशर की मौत हो गई।

इसी प्रकार सुशीला तिवारी अस्पताल के समीप रुद्राक्ष बैंक्वेट हॉल के बाहर वाहन खड़े करने से जाम लग गया। पुलिस को यातायात सुचारू कराने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। टीपी नगर पुलिस चौकी प्रभारी विनोद जोशी ने बताया कि अवैध पार्किंग पर दोनों बैंक्वेट हॉल के प्रबंधकों पर दस-दस हजार रुपये कोर्ट का जुर्माना उत्तराखंड पुलिस एक्ट के तहत लगाया गया है। यदि बैंक्वेट हॉल प्रबंधन ने पार्किंग की व्यवस्था अंदर नहीं की तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। यातायात व्यवस्था में बाधा किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें