फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ से दौड़ने वाली बसें सीज

Wed, 20 Apr 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
विज्ञापन
एआरटीओ चेकिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी से पर्वतीय रूट पर चलने वाली बसों में सवारियां की जान जोखिम में डाली जा रही है। बसों के टायर घिसने के बाद उनमें रबड़ चढ़ाकर चलाई जा रही हैं। परिवहन विभाग के संयुक्त अभियान में बुधवार को 12 वाहनों को सीज, 50 का चालान और सात वाहनों का परमिट सस्पेंड किया गया। तीन चालकों के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति की गई। काठगोदाम में चेकिंग होने से कई किमी लंबी वाहनों की लाइन लग गई, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के आदेश पर परिवहन विभाग सड़कों पर उतरकर चेकिंग कर रहा है। बुधवार को आरटीओ एसके सिंह के नेतृत्व में कई जगहों पर चेकिंग हुई। काठगोदाम, रामपुर रोड और रामनगर रोड में चेकिंग में बसों के संचालन में यांत्रिक कमियां पकड़ी गई। आरटीओ के मुताबिक बसों के टायर घिसने पर उनमें रबड़ चढ़ाकर चलाया जा रहा था।

चेकिंग में छह केमू की बसें और एक ट्रक का परमिट सस्पेंड किया गया। उन्होंने बताया कि दो इनोवा को सीज किया गया। इनोवा प्राइवेट नंबर की थी और व्यावसायिक इस्तेमाल हो रहा था। एक बस, दो ट्रक और पांच डिलवरी वैन सीज की गई। इनमें टैक्स जमा नहीं था और परमिट और फिटनेश में कमियां थी। एक मैक्स भी सीज की गई। चेकिंग पुलिस, प्रशासन और सीपीयू के साथ की गई। काठगोदाम में चेकिंग होने से पहाड़ को जानी वाली बसें और टैक्सियां खड़ी हो गई। जिससे कई किमी लंबा जाम लग गया और यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें